*एसडीएम रविंद्र मलिक ने विशेष समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं*
– *आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी : एसडीएम*
– *समाधान शिविर में 29 समस्याओं का किया निपटारा

*बेरी(झज्जर ), 14 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राज्य सरकार के निर्देशानुसार और डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में गत 10 जून से जिलामुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र मलिक ने बेरी स्थित लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विशेष समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करवाने के दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम के समक्ष शुक्रवार को 29 शिकायतें आई, जिनका मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन, राजस्व,लाल डोरा भूमि,बिजली इत्यादि से संबंधित समस्याएं रखी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ये शिविर समस्याओं के समाधान में काफी कारगर साबित होंगे, क्योंकि एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहेंगे जिससे की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक होगी। उपमंडल प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष समाधान शिविर में आने वाले समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का उद्देश्य रखा है।
इस अवसर पर एसीपी बेरी प्रदीप कुमार,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव,एसईपीओ सत्यवान अहलावत,राजस्व विभाग से गिरदावर ओमप्रकाश शर्मा,नपा बेरी से इंद्रजीत सिवाना,बिजली निगम से कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार सहित सम्बंधित विंभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
—————-