एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज पलक गुलिया ने की मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज पलक गुलिया ने की मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील – – – ——–


एक अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा वोट बनवाएं और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं
झज्जर, 03 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली निशानेबाज खिलाड़ी पलक गुलिया ने मतदाता जागरूकता अभियान का समर्थन करते हुए आमजन से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। पलक गुलिया ने वीडियो संदेश जारी करते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की और 1 अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं से वोट बनवाने की अपील की। पलक गुलिया ने कहा कि देश की तरक्की में चुनाव अहम गतिविधि है और नागरिक जितना अधिक मतदान करते हैं लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने सभी वर्ग के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने व वोट बनवाने का आह्वान किया।