एक दो तीन चार-लोकतंत्र की जय-जयकार के नारों के साथ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली*
*गांव बुपनिया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*बादली(झज्जर ),02 अप्रैल। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा हरियाणा

गांव बुपनिया के वोटरों को राज्यपाल रैली निकाल किया जागरूक

जिलाभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और स्वीप की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आमजन को वोट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में नजदीकी गांव बुपनिया स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाल ग्रामीण मतदान के लिए प्रेरित प्राचार्य बलबीर सिंह ने छात्रों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा आयोजित स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।
रैली के रूप में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के नारे जैसे जन-जन को बतलाना है-वोट डालने जाना है,सत्य और ईमान से-सरकार बने मतदान से,एक दो तीन चार-लोकतंत्र की जय-जयकार आदि नारे लगाते हुए बुपनिया ग्रामवासियों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ने छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का आधुनिक युग प्रजातंत्र का युग है और हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त है। जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है और वे प्रतिनिधि उसकी इच्छा अनुसार शासन चलाते हैं। इस संपूर्ण व्यवस्था में शासन चलाने की समस्त जिम्मेदारी जनता के हाथों में निहित है,इसलिए जरूरी है कि हर वयस्क चाहे स्त्री हो या पुरुष जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अपना वोट अवश्य बनवाएं और अपनी पसंद की अच्छी सरकार का चुनाव करके देश को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर रूप में रेखा रानी, सुमन मलिक,सीमा देवी, प्रवीण कुमार,सुनीता, दयानंद, संतोष, योगपाल, सुमन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों,छात्र,अभिभावक के अलावा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।