*उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक झज्जर में 6 मार्च को*
*झज्जर, 04 मार्च।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल झज्जर द्वारा 6 मार्च को उपभोक्ता कष्टï निवारण फोरम की बैठक का आयोजन होगा। अधीक्षक अभियंता यशबीर सिंह ने बताया कि बुधवार 6 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर के कार्यालय में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली एवं बिजली के बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोड़कर) सुनी जाएंगी। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर करेंगे तथा मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंता/उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्टि न होने पर अपनी शिकायत को चेयरमैन अधीक्षक अभियंता के समक्ष रख सकते हैं, जिससे अदालत के चक्करों से बचा जा सकेगा।