आभूषण चोरी के मामले में एक आरोपी काबु, आरोपी से दस हजार रुपए, एक चैन,एक जोड़ी पाजेब व दो चांदी के सिक्के बरामद – – –

चोरी के मामले का आरोपी—-
झज्जर 09 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा जीपीएल क्वार्टर से आभूषण चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि दिनेश पुत्र हरपाल निवासी वलीवपुर तहसील सरधना मेरठ हाल जेपीएल टाऊनशिप खानपुर खुर्द ने शिकायत देते हुए बताया कि वह टाऊनशिप मे अपने परिवार सहित रह रहा था। 12 अगस्त 2023 को वह अपने परिवार से मिलने दिल्ली गया हुआ था। जो आज मुझे सुबह मेरे पङोसी द्वारा सुचना मिली की मेरे क्वार्टर मे चोरी हो गयी है। जो सुचना मिलते ही तुरन्त वह अपने क्वार्टर पर पहुचा तो उसने देखा की उसके क्वार्टर का ताला (लोक) टुटा हुआ मिला अन्दर जाकर देखा तो गोदरेज आलमारी के लोक टुटे हुए मिले और लोकर मे रखे हुए आभूषण नहीं मिले। जिस सुचना कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में एक आरोपी कपिल निवासी अलीराजपुर मध्य प्रदेश हाल गांधीनगर इंदौर मध्य प्रदेश को जो पहले से ही किसी अन्य आपराधिक मामले में हिसार जेल में बंद है। जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर झज्जर कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से दस हजार रुपए, एक चैन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व दो चांदी के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।