*चंडीगढ़ ब्रेकिंग*
आप हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रैस वार्ता
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसान आंदोलन का झुठा बहाना बनाकर हरियाणा के लोगों को बंधक बना रखा है।
हरियाणा सरकार ऐसा जानबूझकर कर रही है
15 फरवरी को किसान संगठनों ने कहा था कि 19 फरवरी तक वे दिल्ली कूच नहीं करेंगे। ये सरकार को पता है
कल की बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि हम 21 फरवरी को शांतिपूर्वक दिल्ली के लिए जाएंगे
सरकार के पास समय था सरकार इंटरनेट चला सकती थी। अब 21 तक सरकार इंटरनेट चला सकती है। लेकिन नहीं चला रही
ताकि लोगो के मन किसानों के खिलाफ दुर्भावना पैदा कर रही है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बंद है जिससे हर रोज करोड़ों रुपए का व्यापार का नुकसान हो रहा है।
पैट्रोल पंपों की सेल आवाजाही बंद होने से 50 प्रतिशत कम हो गईं है।
बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली ठप पड़ गईं हैं
बसों में 40 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या कम हो गईं है।
इंटरनेट बंद होने से छात्र भी परेशान उनकी पढाई प्रभावित हो रही है।
इंटरनेट बंद होने से राशन वितरण के लिए रखी गई मशीनें नहीं चल रही। लोगों को राशन नहीं मिल रहा
सारे सरकारी पोर्टल बंद हैं ।
बहुत से हाईवे बंद होने से वहां बने ढाबों को बहुत नुक्सान हो रहा है। वहां जल्द ही कर्मचारियों की छंटनी होने लगेगी
दिल्ली- चंडीगढ़ की फ्लाइट का रेट 3 हजार से बढ़कर 17 हजार तक पहुंच गया है।
भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि ये आंदोलन पंजाब का है हरियाणा का नहीं है। लेकिन हरियाणा का हर किसान इस आंदोलन के साथ खड़ा है।
जब किसान हर कार्यक्रम का टाइम बता रहे हैं तो सरकार ने नाजायज तरीके से हरियाणा के लोगों को बंधक क्यों बना रखा है। इंटरनेट क्यों बंद कर रखा है।
कहीं ऐसा न हो कि केंद्र सरकार जो घोषणा करे उससे हरियाणा के किसान वंचित न रह जाए।
किसानों ने सरकार के बहुत समय दिया। दो साल का समय दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने जानबूझकर किसानों की मांग नहीं मानी। अब भी सरकार टाइम खराब कर रही है। आचार संहिता का इंतजार कर रही है।
सरकार को किसानों की मांगे पूरी करनी चाहिए।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कहा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि भाजपा ने बेईमानी ने अपना मेयर बना दिया। और उसे भी 20 दिन में इस्तीफा देना पड़ गया। चंडीगढ़ में भाजपा पार्षदों को बहकाना और लालच देना शुरू कर दिया
लेकिन चंडीगढ़ में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल नहीं होगा।समय आने पर आम आदमी पार्टी भाजपा को जवाब देगी।