*अंत्योदय की भावना से पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही सरकार : कृष्ण लाल पंवार*
*- मुख्य अतिथि एवं राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने विभिन्न योजनाओं के 3088 लाभार्थियों को प्रदान किये वित्तीय सहायता कार्ड और प्रमाण पत्र*
*- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में जून माह में प्रोक्टिव मोड पर 3074 लाभार्थियों की बनी पेंशन*
*- झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

*झज्जर,30 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन जन की सेवा का संकल्प लेते हुए नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। राज्य सभा सांसद श्री पंवार रविवार को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने उपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वेबकास्टिंग के जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने इस दौरान सेवा विभाग के 3074 लाभार्थियों को जून माह में प्रोक्टिव मोड पर बनी नई पेंशन के प्रमाण पत्र और डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के सभी लाभार्थियों को वित्तीय सहायता कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और एडीसी सलोनी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए सजगता के साथ पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
*-हरेक पात्र लाभार्थी तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ*
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज सरकार ने ऐसी पारदर्शी व्यवस्था की है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते,बल्कि पात्र परिवार के परिवार पहचान पत्र में आयु पूरी होने उपरांत ही स्वत ऑटो मोड से वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार करोड़ मकान बनाकर गरीबों को अपनी छत देने का काम किया है,जबकि सरकार द्वारा देश भर में 3 करोड़ आवास बनाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा पूरे भारत वर्ष में सरकार द्वारा 12 करोड़ घरों में इज्जत घर के नाम से शौचालय बनाने का काम किया है ,जबकि साढ़े 11 करोड़ घरों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से स्वच्छ जल पहुंचाया गया है । उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पीएम उज्जवला योजना,मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ उठाने के साथ ही दूसरे लोगों को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में पात्र लाभार्थियों को सो -सो वर्ग गज के प्लाट प्रदान किये गए हैं, यह सब सरकार की अंत्योदय की भावना को दर्शाता है । उन्होंने कहा कि प्लाटों की निशानदेही करवाते हुए मालिकाना हक प्रदान किया गया है,इतना ही नहीं जिन पात्र लाभार्थियों के गांवों में जमीन नहीं है,ऐसे लाभार्थियों के खाते में एक लाख रुपये की राशि भेजने का कार्य नायब सरकार कर रही है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिलाभर में पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी सांझा की।
*-जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही सरकारें : भाजपा जिलाध्यक्ष
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश में जनकल्याण की दिशा में सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कल्याणकारी नीतियों को जनसेवा की दिशा में निरंतर गति प्रदान की जा रही है। सरकार की सोच है कि पारदर्शी तरीके से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप वे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है,इससे निश्चित रूप से जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिलेगा।
*-कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति*
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, अमित जून, यशपाल सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर,जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, बीडीपीओ उमेद सिंह, बीडीपीओ राजाराम, राहुल महरा, युद्धवीर सिंह, नायब तहसीलदार कीर्ति, परियोजना अधिकारी लखविंदर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।